देवघर, मार्च 16 -- देवघर। महाशिवरात्रि की भीड़ में मोबाइल गुम होने के बाद एक मजदूर के बैंक खाते से 3.24 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आवेदन दिए लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित रविवार को साइबर थाना प्रभारी और डीएसपी से मिला तथा मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ला निवासी कैलाश मंडल मिक्सर मशीन चलाकर जीविका चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर धीरे-धीरे पैसे बचाकर बैंक खाते में जमा किए थे। उनका सपना था कि भविष्य में इन पैसों से एक अच्छा घर बनाएंगे। कैलाश मंडल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़ थी। उसी दौरान उनका मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.