मोबाइल खोलेगा हेड कांस्टेबल की मौत का राज, जांच में जुटी पुलिस
रामपुर, अगस्त 29 -- रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में एसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार शुक्ला की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। पुलिस की जांच अब उनके मोबाइल फोन पर भी टिक गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल, संपर्क में रहने वाले लोगों और घटना से पहले हुई बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया है। पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार शुक्ला का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया हुई थी। ऐसे में पुलिस विवाद के कारणों के साथ ही घटना से पहले की परिस्थितियों को भी जोड़कर देख रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के अलावा एक अन्य महिला से भी पूछताछ की है। वहीं,पोस्टमार्टम रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.