कानपुर, मार्च 11 -- शिवली, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर सरैयां गांव में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार शाम को गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने मोबाइल खोने के कारण परेशान होकर उसके आत्महत्या करने की बात कही है।लालपुर शिवराजपुर के मजरा सरैयां गांव का रहने वाला अट्ठाइस वर्षीय अरुण कुमार उर्फ छुन्ना मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को वह गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। वहां उसने गांव के रहने वाले दीपू सिंह सेंगर के बाग में खड़े आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। वहां से निकले लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन बाग में पहुंचे तो कोहराम म...