मोबाइल खोने के बाद खाते से उड़े 1.38 लाख, 19 बार में की निकासी
मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत लल्लू पोखर क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल खोने के बाद उनके बैंक खाते में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने पीड़ित के खाते से कुल 19 किस्तों में 1 लाख 38 हजार रुपये उड़ा लिए। इस बाबत पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बाजार जाने के दौरान खो गया था फोनः जानकारी के अनुसार, लल्लू पोखर निवासी गणेश राम बीते 6 मई को सदर अस्पताल से सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो पीड़ित ने 11 मई को दूसरे हैंडसेट में अपना पुराना सिम कार्ड वाला नंबर चालू कराया। सिम एक्टिवेट होते ही उनके होश उड़ गए, जब मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए।
19 बार में खाली किया बैंक खाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.