मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल खरीद और खेल सामग्री की जांच बुधवार से होगी। टोला सेवक और तालिमी शिक्षण सेवियों को मोबाइल खरीदने को राशि मिली है। मोबाइल खरीदा गया या नहीं, इससे साक्षरता केन्द्रों पर किस तरह काम किया जा रहा है, इन सबकी जांच के लिए टीम बनाई गई है।डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि बीते महीने यह राशि दी गई है। इस राशि का घालमेल तो नहीं किया गया, इसकी जांच के लिए टीम बनाई गई है। स्कूलों को रिपेयर ग्रांट में 25 हजार से एक लाख तक की राशि दी गई है। 3 हजार स्कूलों को यह राशि दी गई है। इस राशि से स्कूलों में क्या मरम्मत की गई है, यह देखा जाएगा। स्कूलवार यह रिपोर्ट जांच टीम देगी। इसके अलावा टोलासेवक और तालिमी शिक्षणसेवियों को 10 हजार रुपये मोबाइल खरीदने के लिए दिये गए। 12 हजार की राशि सामग्री खरीदने क...