मोबाइल खरीदना हुआ महंगा, एसेसरीज के दाम भी बढे
बागपत, सितम्बर 2 -- बड़ौत। नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी जेब कुछ और ढीली करनी पड़ रही है। बाजार में मेमोरी चिप, रैम, स्टोरेज और सेमीकंडक्टर प्रोसेसर समेत प्रमुख कंपोनेंट की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कंपनियों ने कई मॉडल के दाम दो हजार से पांच हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपोनेंट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। आधुनिक स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली रैम, स्टोरेज चिप्स और सेमीकंडक्टर प्रोसेसर की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मेमोरी चिप की सप्लाई और वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव से उत्पादन लागत भी बढ़ी है। कंपनियों के सामने बढ़ी लागत को संभालने के लिए मोबाइल के दाम बढ़ाने का विकल्प रह गया है। गोयल मोबाइल गैलरी के संचालक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.