बागपत, अप्रैल 14 -- बागपत। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों की शत-प्रतिशत फसल की खरीदारी करने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गांव-गांव किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी, लेकिन संबंधित गांव में कम से कम दो सौ क्विंटल से अधिक गेहूं होना जरूरी है। जिससे गेहूं को एक ट्रक में लोड कर सीधे गोदाम पहुंचाया जा सके। इसको लेकर केंद्र प्रभारी का नंबर सार्वजनिक करते हुए डोर-टू-डोर किसान से निर्धारित फसल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। केंद्र प्रभारियों को ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- रामपुर में अब 131 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद जिले में गत 30 मार्च से गेहूं क्रय केंद्र खुल गए हैं। हालांकि अभी तक केवल खेकड़ा के एक क्रय केंद्र पर ही गेहूं की खरीद हुई, बाकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.