मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर में दिए गए मोबाइल को हैक कर खाते से 96 हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई है। इसको लेकर मोबाइल धारक सरसैयद कॉलोनी निवासी रेयाजुल हसन बख्शी ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मोबाइल खराब होने के बाद मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए फोन दिया था। मोबाइल में ई-कॉमर्स कंपनी के ऐप में एकाउंट बनाया था। उसे हैक कर खाते से दो बार में 96 हजार रुपये की अवैध ढंग से खरीदारी कर ली गई है। मोबाइल मिलने के बाद खाते की जांच की तो इसकी जानकारी हुई है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि इसको लेकर साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.