संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने आनलाइन विक्रय किए गए खराब मोबाइल के एक मामले को गंभीरता से लिया है। फ्लिप कार्ट से आनलाइन क्रय किए गए खराब मोबाइल को वापस कर उसकी संपूर्ण कीमत रुपए 28 हजार 257 ब्याज समेत देने के साथ क्षतिपूर्ति के रूप में रुपए 30 हजार अतिरिक्त अदा करने का आदेश दिया है। मामला रेडमी मोबाइल कंपनी का है।धनघटा तहसील के प्रसादपुर गांव निवासी दिव्यांश कुमार ने वाद दाखिल कर कहा है कि उन्होंने फ्लिप कार्ट द्वारा सोशल मीडिया पर एक प्रचार देखा। जिसमें रेडमी नोट 13 प्रो की कीमत रुपए 27 हजार 999 थी। विज्ञापन में एक्सचेंज ऑफर भी था, जिसके अनुसार पुरानी रेडमी मोबाइल रुपए चार हजार दो सौ में लिए जाने की बात की गई। उन्होंने 30 स...