देवरिया, सितम्बर 5 -- महदहां (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मोबाइल विवाद में एक किशोर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर की मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।कोतवाली क्षेत्र के चेरो गांव के तकिया टोला निवासी आयुष कुशवाहा (16) पुत्र रामदयाल कुशवाहा का शुक्रवार को अपने छोटे भाई के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आयुष अपने कमरे में चला गया और अंदर से फाटक बंद कर लिया। बहुत देर बाद इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो वह फाटक खोलने के लिए आवाज लगाने लगे, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजन फाटक तोड़ कर अंदर प्रवेश हुए तो अंदर का नजारा देख वह अवाक रह गए। आयुष कमरे म...