लखीमपुरखीरी, जून 28 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना क्षेत्र के बल्दीपुरवा मजरा पढुआ में मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में धारदार हथियार चल गए जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।बल्दीपुरवा निवासी शिवम कुमार का मोबाइल कई महीने पहले खो गया था। बताया जाता है कि 26 जून को गांव के ही विदेश के पास मोबाइल बरामद हुआ था। मोबाइल विदेश के पास कैसे पहुंचा इसी बात की जानकारी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर के लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में एक पक्ष से विनोद मौर्य, प्रमोद, राकेश, इंद्रेश, राधेश्याम, पल्टू और...