गोंडा, अक्टूबर 6 -- मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में 48 यूपी वाहिनी एनसीसी गोंडा का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में गोंडा एवं 49 बटालियन देवरिया के कुल 535 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। विषम परिस्थितियों के बीच लगभग नौ दिनों के अथक प्रयास के बाद इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संभव हो सका। कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कैडेट्स को संदेश दिया कि तकनीक और मोबाइल को अपना मित्र बनाएं, लेकिन कभी उसके गुलाम न बनें। शिविर के शुभारंभ अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि आपदा में अवसर तलाशना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। यह भी पढ़ें- आपदा में अवसर के साथ शुरू हुआ एनसीसी प्रशिक्षण शिविर: कर्नल सुनील कपूर उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जिलाधिकारी, बीडीओ, बिजली विभा...