संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा की उपस्थिति में दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोबाइल कोर्ट में हुआ दिव्यांग जनों की समस्याओं का निवारणदिव्यांगजनों की शिकायतें कार्यक्रम में जनपद के सौ से अधिक दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रकरण प्रस्तुत किए गए। मोबाइल कोर्ट में मुख्य रूप से आवास एवं शौचालय से संबंधित 32 प्रकरण, राशन कार्ड से संबंधित 33 प्रकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित 08 प्रकरण, आयुष्मान कार्ड से संबंधित 03 प्रकरण...