जौनपुर, फरवरी 25 -- महराजगंज, संवाददाता। ग्राम न्यायालय बदलापुर की मोबाइल अदालत मंगलवार को क्षेत्र के नाहरपुर पंचायत भवन पहुंची, जहां सात मुकदमों का मौके पर ही निपटारा किया गया। न्यायाधिकारी आशुतोष खरवार ने अदालत की कार्यवाही संचालित की। सुनवाई के दौरान बार-बार स्टेट बनाम राजकुमार हाजिर हो की आवाज गूंजती रही, जिससे ग्रामीणों में उत्सुकता बनी रही। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित अदालत में पैरवी करने में सक्षम नहीं होते। उन्होंने ग्रामीणों को इस व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और सुलह-समझौते के लाभ समझाए। इसके बाद कई पक्षकार आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने को तैयार हो गए और सात मामलों का निस्तारण हो गया। कार्यवाही के दौरान रीडर अभय सिंह, लिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.