संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर। जनपद के दिव्यांगजनो से संबंधित समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए 07 मई को 10:00 बजे से 04:00 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल कोर्ट में भूमि, राजस्व विवाद, उत्पीड़न एवं प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण, आवास संबंधी समस्याएं, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, तथा अन्य विभागीय मामलों सहित दिव्यांगजनो से जुड़े सभी प्रकार के प्रकरणों की सुनवाई कर उनका मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकतानुसार चिकित्सा परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाणन की भी व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कि लिए आज से 14 मई तक चिह्नांकन शिविर यह भी पढ़ें- दिव्यांगों की समस्...