मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगों की 71 शिकायतें निस्तारित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- दिव्यांगजनों के हितार्थ शुक्रवार को अफीम कोठी सभागार में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता में आयोजित मोबाइल कोर्ट में जिले भर के दिव्यांगों की शिकायतें सुनीं गईं और उनका निस्तारण किया गया। जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नही हो सकीं उन्हें सम्बंधित अफसरों को हस्तांतरित की गईं। मोबाइल कोर्ट में पहले से चिन्हित किए गए 56 दिव्यांगों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में आयोजित मोबाइल कोर्ट में सरकार की ओर से दिव्यांगों के अधिकार एवं सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं से जागरूक किया गया। मोबाइल कोर्ट के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, राशन कार्ड, आवास, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कुल 136 मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.