गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। यूवीकैन संस्था के सहयोग से जिले में कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर गली-मोहल्लों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए संस्था की बस और चिकित्सक मौके पर महिलाओं की जांच करेंगी।गुरुवार को गाजियाबाद से कैंसर केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। डिप्टी सीएमओ डा. आरके गुप्ता ने कैंसर परीक्षण बस का उद्धाटन किया गया। यह कार्यक्रम लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया गया। युवराज सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय समन्वयक डॉ़ दीप्ति ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बस के अंदर ही मुंह, गर्भाश्य ग्रीवा और स्तन कैंसर की जांच की जाएगी। मरीज की पहचान के बाद उसे दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल रेफर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोबाइल कैंसर जांच बस का उद्धाटन ताकि समय से मरीज का इलाज शुरू...