मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी। मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मोबाइल एडिक्शन के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल मोबाइल गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग से होने वाले मानसिक एवं शैक्षणिक प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी संस्था, मोतिहारी से मुख्य अतिथि बीके विभा, बीके सोनम एवं बीके काजल ने विद्यार्थियों को डिजिटल डिटॉक्स, डिजिटल अनुशासन तथा राजयोग मेडिटेशन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित मेडिटेशन से मन शांत, एकाग्र एवं सकारात्मक बनता है, जिससे मोबाइल की लत से बचाव संभव है तथा मानसिक संतुलन मजबूत होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार ने विद्यार्थियों को सम...