बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम केवलपुर में मोबाइल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने पीड़ित को जमकर पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। ग्राम केवलपुर निवासी अमरेश ने मंगलवार को बताया कि गांव के ही लालजी, रामधीरज व झलारी ने उसे मोबाइल फोन को लेकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि अमरेश की तहरीर पर आरोपी लालजी, रामधीरज व झलारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.