वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। मोबाइल के विवाद में एक युवक ने चाकू से हमलाकर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया। एक युवक के हाथ में चौदह टांके लगाए गए। जैतपुरा थाना क्षेत्र के उस्मानपुरा निवासी आमिर जमाल ने बताया कि वह और उसका दोस्त अफरोज अंसारी चाय की दुकान पर गए थे। चाय विक्रेता का मोबाइल फिरोज उर्फ अख्तर ने चुपके से ले लिया। चाय विक्रेता मोबाइल ढूंढने लगा, जो फिरोज के पास मिला। चाय विक्रेता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसे लगा कि आमिर और अफरोज ने चाय विक्रेता को बताया था। शुक्रवार की सुबह दोनों युवक चाय पीने जा रहे थे। आमिर ने बताया कि जैसे ही वह गली के रास्ते आगे बढ़े, तभी आरोपित फिरोज घर से चाकू लेकर निकला और उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- राजोपट्टी में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार चाकू उसके बाएं हाथ में और दाएं हाथ की तीन उंगली में लगा। ...