मोबाइल के लिए बहन-भाई में कहासुनी, बहन लापता
बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल को लेकर बहन और भाई के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्साई बहन घर से कहीं चली गई। बहन के लापता होने के बाद से भाई परेशान है और उसे ढूंढने के लिए पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक निवासी राम नरायन पुत्र स्व. सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम बहन और उसके बीच मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान बहन ने घर छोड़कर चले जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से युवती की शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.