बरेली, अगस्त 4 -- बहेड़ी। मोबाइल के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। मोबाइल की लत किशोरों और बच्चों पर इतनी हावी होती जा रही है कि वह उसे पाने के लिए कोई भी कदम उठा ले रहे हैं। देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव दोपहरिया में एक ऐसी ही घटना हो गई। राजेंद्र पाल के 16 वर्षीय पुत्र नितिन ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे तो मां ने उसे मोबाइल के लिए पैसे देने से मना कर दिया। इससे नाराज नितिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: मोबाइल के लिए पैसे नहीं दिए तो किशोर ने मौत को गले लगाया उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में परिजन भोजीपुरा के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी म...