रांची, अप्रैल 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सुबह की सभा मे जूनियर शिक्षिकाओं ने बच्चों पर मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अत्यधिक मोबाइल उपयोग से होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं को बतलाया गया। बच्चों को आजकल मोबाइल की लत बहुत ही कम उम्र से लग जाती है। कई बार पेरेंट्स भी बच्चों को व्यस्त रखने के लिए फोन देते हैं, लेकिन इसके परिणाम काफी घातक होते हैं। आगे जाकर बच्चों को फोन की आदत छुड़वाना पेरेंट्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी को लेकर डीएवी स्कूल में बच्चों को जागरुक करने के लिए अनूठी कोशिश की। मौके पर स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने कहा मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बाधा बन रहा है। इससे...