गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नौका विहार क्षेत्र में बेला पब्लिक स्कूल, फलमंडी शाखा के विद्यार्थियों ने मोबाइल जागरूकता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभाव और संतुलित उपयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक राम किशन पांडेय, सचिव शिवम सिंह, वर्तिका सिंह व शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी इसे सराहते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...