अंबेडकर नगर, मार्च 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के कटेहरी ब्लाक स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तहत चारों इकाईयों के स्वयं सेवकों ने चयनित गांवों नीनामपुर, डिहवा, कटेहरी व अंकारीपुर में लक्ष्य गीत गए। मिशन शक्ति के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। दूसरे सत्र बौद्धिक सत्र में कटेहरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ विजय बहादुर ने कहा कि अपने आस पास अनावश्यक जल भराव न होने दें। घर के आस पास जल भराव हो तो उसमे मिट्टी का तेल, गमक सीन की गोली डाल दें। डॉ अरविन्द मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक की आवश्यकता बीमार पड़ने पर पड़ती है। सावधानी बरत कर बीमारी से बचा जा सकता है। डॉ विवेक तिवारी ने कहा कि अंजायीटिल रोगी की संख्या बढ़ रही है। मोबाइल का ज्यादा उपयोग मानसिक रोगी बना रहा है। यह परिवार के सदस्यों में दूरी बढ़ा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.