मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल पर बहस, बेटी ने कूकर के ढक्कन से वार कर बाप को मार डाला
सूरत, नवम्बर 4 -- गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 साल की एक बेटी ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर पर प्रेशर कुकर के ढक्कन से कई बार वार करके उनकी हत्या कर दी। यह घटना मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर हुई बहस के बाद घटी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना पिता और बेटी के बीच मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर हुई बहस के बाद हुई। बताया जा रहा है कि पिता ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि उनकी बेटी पढ़ाई और घर की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने के बजाय अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताती है। इस वजह से पिता द्वारा डांटे जाने के बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर बेटी ने रसोई से प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और पिता के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उन्हें जानलेवा चोटें आईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.