मोबाइल की लत के कारण अनिद्रा का शिकार हो रहे लोग
संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के अस्पतालों में दिन प्रतिदिन अनिद्रा के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों में हर चौथा मरीज अनिद्रा का शिकार हो रहा है। अनियमित जीवन शैली, आधुनिकता के दौर में लोग इस बीमारी के अधिक शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सोने के लिए दवा का भी प्रयोग करना पड़ रहा है। अनिद्रा का सबसे बड़ा कारण मोबाइल फोन है। लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर व्यस्कों तक में है।जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ केसी पांडेय के अनुसार शाम के समय दिमाग में मेलेनिन नाम का केमिकल बनता है, जो नींद का कारक है। बिगड़ती दिनचर्या के कारण इस रसायन के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मस्तिष्क के सुचारु रूप से कार्य करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.