मोबाइल की रोशनी से खाई में खोजे घायल, बचाई जिंदगी
हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी सड़क हादसे में घायल 29 लोगों को मोबाइल की रोशनी की मदद से पुलिस और स्थानीय लोगों ने गहरी खाई और झाड़ियों से सड़क तक पहुंचाया। दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि समय पर मदद मिल जाने से 27 की जिंदगी बच गई। दो की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। जिनका ऑपरेशन करने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मेरठ स्थित मृतकों के परिवार को दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी के धमौला निवासी अजय और जैक्शन सात बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को सूचना देकर रेस्क्यू शुरू किया। रात हो जाने के कारण अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च की रोशनी मैरिज के किया और सभी 29 लोगों को सड़क तक पहुंचने में एक घंटा लगा। ट्रैवलर चालक नईम के मुताबिक मोड़ आने से 20 मीटर पहले ही ब्रेक न आने का एहसास हुआ। बचाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.