मोबाइल की रोशनी में घायल वृद्धा के सिर में सफाई कर्मी ने लगाए दस टांके, वीडियो वायरल
हमीरपुर, मई 30 -- भरुआ सुमेरपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम पड़ोस में हुए झगड़े के बाद गंभीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आंधी-तूफान की वजह से दो दिन से बिजली संकट से जूझ रही पीएचसी में मोबाइल की टॉर्च में वृद्धा के सिर में दस टांके लगाए गए। इतना ही नहीं इस दौरान जो कैंची इस्तेमाल की गई वो कपड़े काटने वाली थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। कस्बे के इमिलिया मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय सूरजमुखी का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। मारपीट में सूरजमुखी का सिर फट गया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। परिजनों ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद सूरजमुखी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। आंधी-तूफान की वजह से पीएचसी की बिजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.