नोएडा, अगस्त 13 -- ग्रेटर नोएडा। जेब में रखे मोबाइल की बैटरी फटने के कारण दनकौर क्षेत्र के गांव पीपलका निवासी 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीपलका गांव निवासी मोहम्मद माजिद ने बताया कि उसने एक माह पहले एक नामी कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा था। वह अपने किसी काम से गाजियाबाद गया हुआ था। इसी दौरान जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक गर्म हुआ और कुछ ही सेकेंड में जोरदार धमाके के साथ उसकी बैटरी फट गया। इसके चलते जहां रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके के साथ बैटरी फटने के कारण युवक के दोनों हाथ और उसके निजी अंग बुरी तरह से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल खरीदे हुए अभी एक महीने भ...