मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
बुलंदशहर, मई 12 -- बुलंदशहर। अनूपशहर में चोरों ने मोबाइल दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे तीन लाख रुपए के मोबाइल व नगदी चुरा ले गए। अहार गेट निवासी सलमान खान पुत्र पप्पू खान कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी फईम हब मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान करता है। सोमवार की रात दुकान बंद करके घर गया था किन्तु मंगलवार की सुबह आकर देखा दुकान कि पीछे की खिड़की व दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान की तलाशी लेने पर उसने बताया कि तीन लाख रुपए के मोबाइल व अन्य सामान। गल्ले में रखे दस हजार रुपये चोर चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.