बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में पाकरडाड़ स्थित मोबाइल शॉप से 20 लाख रुपये के मोबाइल चोरी के वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस लाइन में धरपकड़ की जानकारी देते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपितों में एक बाल अपचारी है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी हुआ करीब 20 लाख रुपये का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। एएसपी ने बताया कि लालगंज के पाकरडाड़ में गत 23 फरवरी की देर रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी वारदात को अंजाम दिया था। दुकान से करीब बीस लाख का सामान चोरी हुआ था। इसी रात चोरों ने बाजार की एक अन्य मोबाइल शॉप व शराब की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने ...