अलीगढ़, मार्च 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार रात नकाबपोश दो बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान में घुसकर 2.24 लाख रुपये लूट लिए। दुकान में मालिक व उनके पिता मौजूद थे। एक बदमाश पिस्टल से पिस्टल से धमकाता रहा, जबकि दूसरे ने गल्ले से रुपये निकाल लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं दुकान का पार्टनर पूर्व में हुए एक हत्याकांड के आरोपी का रिश्तेदार है। ऐसे में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के नीचे केंद्रपाल का मकान है। इसी में बाहर भरत टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। इस पर उनके बेटे प्रशांत वार्ष्णेय बैठते हैं। इसमें सिंधौली रोड निवासी भूपेंद्र पाल सिंह उर्फ भरत पार्टनर हैं। घटना शनिवार रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.