सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के ससौला चौक स्थित एक मोबाइल दुकान के मेन गेट का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया। इसे बाद में सुप्पी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान पड़ोसी मुल्क नेपाल के गौर बाजार निवासी राजकुमार राय के रूप में की गयी। दुकानदार द्वारा पकड़े गए चोर से पुलिस की पूछताछ के बाद उसके पास से चार एंड्रायड मोबाइल और शटर तोड़ने का उपकरण बरामद किया गया। मिली जानकारी देर रात ससौला चौक पर चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़ने के बाद दुकान में घुसकर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान दुकान का मालिक शिवम कुमार वहां पहुंच गया और एक चोर को दबोच लिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ससौला चौक स्थित शिवम मोबाइल के दुकानदार शिवम कुमार के लिखित आवेदन पर शनिवार...