देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। मोबाइल देखने पर पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे प्रेमनगर के दो नाबालिग भाई-बहनों को दून पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद किया है। 24 फरवरी को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 16 वर्षीय किशोरी और उसका 14 वर्षीय भाई ट्रेन से हरिद्वार और मथुरा होते हुए राजस्थान पहुंच गए थे। एसआई प्रवीण सैनी की टीम ने दोनों को वहां से खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.