गाजीपुर, मार्च 1 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटऊ महादेवा मे 50 वर्षीय किसान सिकंदर चौहान के आत्महत्या का राज उनके मोबाइल की जांच से पता चलेगा। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकलवाने के लिए भेजा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की देर शाम सिकंदर चौहान गांव से बाहर नीम के पेड़ से गमछा तथा बेल्ट के सहारे लटके मिले थे। जानकारी होते ही उनके पिता चंद्रिका चौहान किसी तरह उन्हें नीचे उतारे तथा ग्रामीणों की मदद से कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया था। मृतक की पत्नी मीना देवी ने आरोप लगाया कि पति साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। साइबर ठग कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.