मोबाइल की चमक से बच्चों की आंखों पर बढ़ रहा दबाव
फतेहपुर, अगस्त 3 -- फतेहपुर। मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल स्क्रीन का बढ़ता उपयोग अब बच्चों की आंखों पर भारी पड़ने लगा है। नेत्र अस्पताल में आंखों से जुड़ी शिकायतों वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में हर सप्ताह ऐसे कई बच्चे पहुंच रहे हैं जिन्हें धुंधला दिखना, आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और लगातार पानी आने जैसी समस्याएं हो रही हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शैलेन्द्र ने बताया कि मौजूदा समय में हर सप्ताह दस से 15 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जिनके सामने इस तरह की समस्या आ रही है। आनलाइन पढ़ाई के बाद बच्चों में मोबाइल के प्रति निर्भरता काफी बढ़ गई है। पढ़ाई के साथ-साथ गेमिंग और सोशल मीडिया पर घंटों बिताने से आंखों पर दबाव पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन देखने के कारण पलकें कम झपकती हैं जिससे आंखों में सूखापन और थकान बढ़ जाती है। अभिभावकों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.