फिरोजाबाद, जून 17 -- थाना दक्षिण के हिमायूंपुर गौतम नगर निवासी राहुल का कहना है कि सोमवार शाम पांच बजे मोबाइल की किश्तों को लेकर सत्यम निवासी सुहाग नगर ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जब पत्नी लज्जावती बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...