मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। बिहार में कबाड़ी की दुकान की आड़ में मोबाइल का मदर बोर्ड जामताड़ा गिरोह और बचे कबाड़ पश्चिम बंगाल बेचने वाले सरगना को लालगंज पुलिस ने शनिवार को दीवानी कचहरी परिसर से धर दबोचा। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित है। लालगंज पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ कर आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के पास से डीसीएम ट्रक में लदे 11605 चोरी के मोबाइल, आठ मोटरसाइकिल बरामद हुए थे। मामले का एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने 17 मार्च को खुलासा किया था। अभियुक्तों के पास से बरामद सामान की कीमत लगभग एक करोड़ रु़पये थी। पकड़े गए अभियुक्त अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.