नई दिल्ली, जून 28 -- पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें सबूत मिटाने और डिजिटल सर्विलांस से बचने की भी कोशिश की गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी चेतन चौधरी ने घटना वाले दिन करीब 10 घंटे 40 मिनट तक अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद रखा, ताकि उसकी लोकेशन और ऑनलाइन गतिविधियों का कोई डिजिटल रिकॉर्ड न बन सके। पुलिस का कहना है कि यही असामान्य गतिविधि बाद में उसके खिलाफ एक अहम सुराग बन गई और जांच को सही दिशा मिली। यह भी पढ़ें- सिया- चेतन ने गूगल पर सीखा मर्डर का तरीका, रिहर्सल भी; केतन हत्याकांड में खुलासा पुलिस के अनुसार, 18 जून की सुबह करीब 7 बजे चेतन चौधरी ने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया और डिजिटल पहचान छिपाने ...