मोबाइल का अधिक इस्तेमाल आपको बीमार बना रहा, कारण और निदान पर क्या कहते हैं डॉक्टर?
पटना, सितम्बर 5 -- रिंकू झा,पटना मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हाथ में सूजन और ऐंठन की समस्या बढ़ रही है। घंटों मोबाइल पकड़कर टाइप करने और स्क्रॉल करने से अंगूठे की मांसपेशियों पर लगातार दबाव पड़ रहा है। इसके कारण हाथ में दर्द, सूजन, ऐंठन और जकड़न की शिकायत बढ़ रही है। इंडियन सोसाइटी ऑफ सर्जरी ऑफ हैंड के बिहार चैप्टर के अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में राज्य के 8 लाख 34 हजार 680 लोगों को शामिल किया गया। ये वे लोग थे, जो प्रतिदिन 10 से 12 घंटे मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इनमें 40 फीसदी लोगों में अंगूठे से जुड़ी मांसपेशियों में सूजन और दर्द की समस्या पाई गई। इन लोगों ने बताया कि मोबाइल चलाते समय वे सबसे अधिक अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 60 फीसदी लोग अब हाथ की पांचों अंगुलियों का सामान्य रूप से इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.