कोटद्वार, नवम्बर 20 -- रिखणीखाल, नैनीडांडा और जयहरीखाल विकास खंडों के विभिन्न गांवों के लोगों को बीएसएनएल मोबाइल संचार सेवा के बेहतर होने की उम्मीद नजर आ रही है, कारण कि ग्राम पंचायत कांडा की ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी द्वारा कंपनी के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद बीएसएनएल की टेक्निकल टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर समस्या के समाधान के लिए टावरो की चैकिंग व सुधारीकरण का कार्य आरंभ कर दिया है। गुरुवार को ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी ने बताया कि टावरों की टेक्निकल परेशानी और लोगों की शिकायत के बाद इस संबध में उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल देहरादून व डीजीएम श्रीनगर को तीन दिन पहले समस्या से अवगत कराया था। इस पर टेक्निकल टीम क्षेत्रीय प्रबन्धक श्रीनगर हरप्रीत सिंह व दूरसंचार अधिकारी शेखर सुमन शर्मा के निर्देशन में ग्राम पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.