मेरठ, मार्च 6 -- शास्त्री नगर और मंगलपांडे नगर में सीवर ओवरफ्लो के मामले में मोबाइल कंपनी पर कार्रवाई न किए जाने पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। मेयर ने इस मामले में नगर निगम के जल-कल विभाग के अफसरों से जवाब-तलब किया है। नगर आयुक्त को पत्र भेजकर मेयर ने लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गत 12 फरवरी को मेयर ने शास्त्रीनगर और मंगल पांडे नगर के निरीक्षण के दौरान पाया था कि सीवरलाइन में अवैध रूप से ऑप्टिकल फाइबर केबल डालकर सीवर को अवरुद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि एक मोबाइल कंपनी ने बिना अनुमति के सीवर के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए डक्ट बना रखी थी, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। इसकी पुष्टि सीवर की कंपनी ने भी की थी। निरीक्षण के तुरंत बाद मेयर ने संबंधित कंपनी को चिह्नित कर उसके विरुद्ध सरकारी संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.