मोबाइल और सोशल मीडिया से बच्चों में बढ़ रहा नशे का खतरा
गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मोबाइल फोन और उस पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चों को न केवल मानसिक रूप से कमजोर कर रहा है, बल्कि उन्हें नशे की तरफ भी ले जा रहा है। देश के पांच एम्स और जिपमर पुडुचेरी के अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एडिक्शन में प्रकाशित अध्ययन में पता चला है कि, जो बच्चे सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, देर रात तक मोबाइल चलाते हैं और ऑनलाइन नशे से जुड़ी चीजें देखते हैं, उनमें तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने का खतरा काफी बढ़ जाता है। एम्स गोरखपुर, गुवाहाटी, नागपुर, देवघर, राजकोट और जिपमर पुडुचेरी की ओर से किए गए इस शोध का नेतृत्व एम्स गोरखपुर के डॉ. यू वेंकटेश ने किया। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच 6,168 किशोरों पर अध्ययन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.