लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ,संवाददाता। वजीरगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अनमोल अवस्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल लूट तथा छिनैती की कई घटनाओं में शामिल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो फरवरी 2025 की रात लगभग 8:30 बजे हाथी वाले पार्क के पास से बाराबंकी निवासी अनमोल अवस्थी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से थानों में लूट और छिनैती के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.