मोबाइल और पर्स चोरी में दो नाबालिग धराए
भभुआ, मई 18 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देने आए दो छात्रों की जेब से मोबाइल व पर्स चुराने के मामले में दो नाबालिग को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ाए दोनों आरोपितों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया हैं कि सोमवार को चांद थाना क्षेत्र के बघैला गांव के परीक्षार्थी कुंदन चौरसिया और आशीष सिंह महिला कॉलेज परीक्षा देने आए हुए थे। सभी छात्र सेंटर के बाहर थे। इसी दौरान उनकी जेब से पर्स व मोबाइल निकाल लिये गये। पास में खड़ी एक महिला ने दोनों नाबालिग को जेब से पर्स व मोबाइल निकालते देख लिया। शोर मचाने पर वह भागने लगे। लोगों ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के माता-पिता को थाने में बुलाकर समझाने- बुझाने के बाद उन्हें उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.