नवादा, अगस्त 19 -- बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में स्थित एक घर के बंद कमरे से मिली महिला व उसकी दो बेटियों की मौत मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा के नेतृत्व में बुंदेलखंड एसएचओ धनवीर कुमार व उनकी टीम मृतका की बरामद की गयी मोबाइल व नोटबुक की गहनता से जांच कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि मृतका की मोबाइल में घटना से संबंधित कई साक्ष्य उपलब्ध हैं। मोबाइल में महिला की मौत से पूर्व की घटनाओं की फोटो व वीडियो होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया यह स्वीकार किया है कि दोनों बच्चियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला पंखे के हुक से लटक गयी। पुलिस को इससे संबंधित यदि कोई साक्ष्य मिलता है तो उसके लिए तीन मौतों की गुत्थी सुल...