गोंडा, अप्रैल 25 -- गोंडा संवाददाता । जीआरपी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के पूर्वी छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नजर आया। जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद पुरंदरपुर नौतान जिला बेतियाह बिहार का निवासी बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी की एक मोबाइल 25500 रूपया नगद बरामद हुआ। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.