मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभाव से बचने की दी सलाह
चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ीपुलिया में आरोग्य भारती की अगुवाई में किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य प्रबोधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अशोक वाष्र्णेय ने संतुलित आहार, स्वच्छता, योग तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के दुष्प्रभावों से बचने तथा समय प्रबंधन के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान अध्यक्ष डा विपुल प्रताप सिंह, बैजनाथ पटेल, कमलाकांत उपाध्याय, डा एसपी त्रिपाठी, प्रशांत द्विवेदी, विश्वास पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन पर दिया गया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.