झांसी, नवम्बर 25 -- झांसी। नगरीय परिवहन निदेशालय के तहत संचालित झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ई-बसों की लाइव लोकेशन अब मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन मिल सकेगी। ई-सिटी बस यूपी नाम से मोबाइल ऐप लांच कर दिया गया है, इसके ट्रायल में जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जायेगा । ऐप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी । झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में फिलहाल 25 ई-बसों का संचालन हो रहा है । इन बसों का संचालन अब तक नगरा हाट से बीएचईएल, जेल चौराहा से बबीना, रेलवे स्टेशन से चिरगांव एवं बस स्टैण्ड से बरूआसागर रूट पर किया जा रहा है। झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में बसों का संचालन नगर निगम की सीमा में कराए जाने की कार्यवाही गतिशील है । एनसीएमसी के लिए एसबीआई से हुआ समझौता आने वाले दिनों में सिटी बस की सेवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.